May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2022। कोरोना काल में करीब दो साल बिना पर्व मनाए हम सब घरों में बन्द रहें और इस वर्ष नागरिक अपने मनों में उल्लास व उत्साह भरकर सकारात्मकता के साथ रंगो का त्योहार मनाएं। ये बात क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सीओ दिनेश कुमार ने मंगलवार को आयोजित सीएलजी बैठक में कही। सीआई वेदपाल शिवराण ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि नागरिक सौहार्द व शांति के साथ होली धूमधाम से मनाएं। शिवराण ने कहा कि क्षेत्र में शांति व व्यवस्था के लिए पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली है व सभी नागरिक इसमें पूर्ण सहयोग करें। बैठक में कस्बे की यातायात व्यवस्था की समस्या पर चर्चा की गई तथा बढ़ते साईबर क्राइम से सावधानी बरतने पर भी बातचीत हुई। बैठक में कस्बे के मौजिज नागरिकों ने भाग लिया व पुलिस के सहयोग की बात कही।

होली से पहले शहर में हो सफाई- नेता प्रतिपक्ष।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। कस्बे में सफाई व्यवस्था के चरमराने से परेशान जनता की ओर से नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने पालिका को शिकायती पत्र देते हुए कस्बे में सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए चेताया। पारख ने कहा कि होली का पर्व है और लोग घरों व दुकानों में साफ सफाई कर रहें है परंतु कचरा संग्रहण गाड़ियों के नहीं आने से जनता परेशान हो रहें है। सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई व्यवस्था की जाए जिससे कस्बे का स्वरूप त्योहार पर सकारात्मक लग सकें।

अणुव्रत समिति के इको फ्रेंडली होली पोस्टर विमोचन हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अणुव्रत समिति के इको फ्रेंडली होली “स्वस्थ होली सद्भाव की रंगोली” बैनर का विमोचन तेरापंथ सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी चरितार्थप्रभा के सान्निध्य में किया गया। साध्वीजी ने होली का त्योहार अपनत्व, भाईचारा व मैत्री को बढ़ाने वाला त्यौहार बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। बैनर के विमोचन कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान संरक्षिका श्रीमती शांता पुगलिया, तुलसी सेवा संस्थान श्रीडूंगरगढ़ के मंत्री धर्मचंद धाङेवा, तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु झाबक, मंत्री मंजू झाबक, कन्या मंडल प्रभारी चंदा जैन, अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी व पवन कुमार सेठिया, करणी सिंह बाना, भुवनेश् पारीक, योगेश सेवग उपस्थित रहें। समिति मंत्री के एल जैन ने मंच संचालन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को सेवा केंद्र में अणुव्रत समिति के पोस्टर का विमोचन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने में सम्पन्न हुई सीएलजी बैठक।