






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव मोमासर में होली उत्सव के रंग ना केवल क्षेत्र में बल्कि देश विदेश तक अपनी रंगत से जीवन को आनंद व रस से सराबोर कर देते है। मोमासर के होली उत्सव में आज चंग व घूमर प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया जाएगा। यहां 14 मार्च से होली का उत्सव प्रारंभ हो गया है और सभी ग्रामीण होली उत्सव के उल्लास में रंगे नजर आ रहें है। जोश ऐसा की सुबह से ही स्वांग व झांकियां सजने लगती है जो गांव की गुवाड़ में घुमती रहती है और ग्रामीण जनकर ठिठोली करते है। उपसरपंच जुगराज संचेती ने बताया कि ये उत्सव मोमासर की पहचान बन गया है और ग्राम पंचायत इसे विश्व स्तरीय बनाने के प्रयास कर रही है। संचेती ने बताया कि सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस उत्सव में आज घूमर प्रतियोगिता में भाग लेने आस पास के गांवो से ही नहीं कई जिलों से युवक आए है। चंग प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में टीमें भाग लेगी व ऊंट नृत्य, घोड़ी नृत्य, स्वांग सभी विशेष आर्कषण होंगे। आप देशी हो या प्रवासी हो या तो मोमासर जाकर इस आयोजन को देंखे या फिर जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। आज और कल मोमासर के होली उत्सव का लाइव आप घर बैठे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर देख सकेंगे। टाइम्स की टीम ग्राम पंचायत व सुरवि चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से क्षेत्र की शान बन चुके इस अद्भुत उत्सव को लाइव दिखाएगी।
आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को जरूर फोलो करें और लाइक करें। https://www.facebook.com/sridungargarhtime/




