






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव मोमासर में आज पुलिस पब्लिक पंचायत संपन्न हुई जिसमें सीओ दिनेश कुमार ने ग्रामीणों से ऑनलाइन फ्रॉड के लिए अपनाएं जा रहें नए नए पैंतरों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की बात कही। वहीं सीआई वेदपाल शिवराण ने ग्रामीणों से होली उत्सव शान्ति पूर्ण मनाने की अपील की। इस दौरान मोमासर चौकी इंचार्ज रामनिवास मीणा ने गांव में व्यवस्था संबंधित सहयोग की अपील की। गांव के मरुदेवा भवन में आयोजित इस पुलिस पब्लिक पंचायत में मोमासर उपसरपंच जुगराज संचेती, मोमासर पटवारी चन्द्रशेखर, ग्रामसेवक संजीव जी बुडानिया, पूर्व सरपंच जेठाराम भामू, मोमासर वार्ड पंच- कानाराम बावरी, मुकेश नाई, तेजपाल सारण, अर्जुन वाल्मीकि, पवन सैनी व ग्रामीण मनफूल गोदारा, आसुराम नेण, गौरीशंकर खटीक, सोहन प्रजापत, भंवराराम सहु, भीखाराम गोदारा, केशराराम गोदारा, ओम सान्खोलिया, बुधाराम सहु, ओमप्रकाश इन्दोरिया, कानाराम गोदारा, भागुराम मेघवाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान गांव के प्रसिद्ध होली आयोजन को भव्यता ओर शालीनता के साथ करवाने का संकल्प लिया गया।





