






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2022। अगर आप लड़का है और आपको नृत्य का विशेष शौक है तो आज मोमासर में आयोजित घूमर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। बता देवें होली उत्सव में महिलाएं केवल दर्शक दीर्घा से इस आयोजन का आनंद लेती हुई हंसी ठिठोली करती है। यहां इस घूमर प्रतियोगिता में महिलाओं के खूबसूरत वेष में तैयार होकर बन ठन कर युवक नृत्य करते है। पुरूष अनेकों वेश धारण करते है व अलग अलग ढंग से होली के घिन्दड़ में भाग लेते है। ग्राम पंचायत मोमासर व सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रंगारंग आयोजन में चंग प्रतियोगिता व घूमर प्रतियोगिता में भाग लेने टीमें पहुंचने लगी है। उप सरपंच जुगराज संचेती ने बताया कि दोपहर करीब 2.15 बजे प्रतियोगिता प्रारंभ होगी और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। आप सभी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की फेसबुक आईडी से इस शानदार आयोजन का लाइव घर बैठे अपने शहर में देख सकेंगे। आप सभी नीचे दी गई टाइम्स की फेसबुक लिंक को फॉलो करें और लाइक करें। https://www.facebook.com/sridungargarhtime/



