May 21, 2026
03

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2022। प्रजापति समाज स्वंय निर्माता समाज है, निर्माण के कार्यो में समाज की भूमिका राष्ट्रनिर्माण की दिशा तय करती है। लेकिन समाज के विकास की आवश्यकता है कि समाज के युवा शिक्षा में भी आगे बढ़े। प्रजापति समाज के लिए यह गर्व भरी बात राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त एंव राज्य सरकार के शिल्प व माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने उनके श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर झंवर बस स्टैंड पर हुए अभिनंदन कार्यक्रम में कही। राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे गेदर का प्रजापति समाज द्वारा उत्साह ओर एकजुटता के साथ अभिनंदन किया गया और गेदर को जिम्मेदारी देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। समाज की ओर से कुम्हार महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश बासनिवाल ओर सोहनलाल बासनिवाल ने गेदर को शाल व साफा पहनाया। मंच पर आसीन रहे कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा, विमल भाटी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महावीर अडावड़िया, पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी, पुटिया राजा ने भी संबोधन दिया और आयोजन के दौरान जुगलकिशोर बासनिवाल, मदनलाल बरमुंडा, मोहनलाल मिणोठिया, लूणाराम मिणोठिया, रमेश कुमार प्रजापत, मघराज प्रजापत, नोरंग प्रजापत, बंशीधर प्रजापत, रामचंद्र छापोला, गोविंद बासनिवाल, रामानंद बासनिवाल, हरिप्रसाद बासनिवाल, मुकेश गंगपारिया, विमल कुलचाणीया सहित बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग मौजूद रहे।

गोदारा में भी किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिल्प व माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष चंपालाल गेदर का पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के आवास पर भी अभिनंदन किया गया। इस अभिनंदन में केशराराम गोदारा, राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख, लालाराम खुडिया, गोरधन खिलेरी, हीरालाल जाट, यूसुफ चुनगर, संदीप नाई, मनोज सुथार, अयूब दमामी, शिवप्रसाद नाई, प्रभुराम गोदारा, सीताराम बाना, राजेश मंडा, प्रह्लाद सुनार, प्रकाश दुसाद, विमल भाटी, अभिषेक चौधरी, आनंद वाल्मीकि, रजनीकांत, मुन्नीराम डोटासरा आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गेदर के सम्मान में जुटे प्रजापति समाज के नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस कार्यालय में गेदर का स्वागत सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रजापति समाज ने आयोजित किया सम्मान समारोह।