






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आज की कुछ खास खबरें पढ़ें एक साथ न्यूज ब्रीफिंग में।
एबीवीपी के युवाओं ने सेवाधाम में मनाई होली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एबीवीपी के युवाओं ने आज सेवाधाम के बच्चों के साथ होली मनाई। युवाओं ने बच्चों को मिठाई खिलाई व रंग लगा कर शुभकामनाएं दी। संगठन के नगर मंत्री प्रवीण गुसाईं व जिला कार्यसमिति सदस्य राज सारस्वत ने बताया कि हर वर्ष की भांति छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने सेवाधाम में होली मनाई है। इस अवसर पर संघ के खंड प्रमुख आशाराम पारीक, लक्ष्मीनारायण भादू, राज सारस्वत, नरेश पूरी, इकाई अध्यक्ष निखिल दुबे, उपाध्यक्ष हनुमान सिद्ध सहित बच्चे उपस्थित रहें।
विद्यार्थियों ने स्कूल में खेला फाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की सूर्या पब्लिक स्कूल में आज धूमधाम से विद्यार्थियों ने होली खेली व जमकर रंग उड़ाया। इस दौरान संस्था प्रधान मूलचंद स्वामी ने होली पर्व की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी वहीं विद्यार्थियों को गुलाल लगाकर फागोत्सव मनाया।
सीनियर विद्यार्थियों को दी विदाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं के विद्यार्थियों ने 12 वीं के विद्यार्थियों को धूमधाम से विदाई दी। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी व इस दौरान प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स दिए। स्कूल का स्टॉफ मौजूद रहा।






