






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2022। होली के रंगो के साथ बेरोजगारों के लिए खुश होने का एक ओर रंग बढ़ गया है और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेरोजगारों को बड़ा तोहफा दिया है। बोर्ड ने बुधवार को प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती 2022 की विज्ञप्ति जारी कर दी है। प्रयोगशाला सहायक के 1012 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च से प्रारंभ होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है।



