May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली कंपनी बीकानेर इलेक्ट्रसिटी सप्लाई लिमिटेड ने होली त्योहार को लेकर आमजन से ट्रांसफार्मर के पास या बिजली तारों के नीचे होलका दहन नहीं करने की अपील की है। कंपनी के प्रवक्ता अशोक शर्मा ने बताया कि ऐसा करने से विद्युत जनित आगजनी की घटना हो सकती है। उन्होंने बताया कि बिजली के तारों या ट्रांसफार्मर पर होली का रंग डालने से भी बचे अन्यथा करंट लगने की संभावना हरती है। शर्मा ने कहा कि ट्रांसफार्मर में ऑयल होता है जो आग के संपर्क में आने से ऑयल बॉक्स में विस्फोट या आगजनी हो सकती है। इसी प्रकार बिजली तार के आग के संपर्क में आने से तार टूटने की आशंका रहती है। उन्होंने घरों की साफ-सफाई के दौरान भी विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। घरों की सफाई या दीवारों पर पानी डालते समय मीटर के बाद मैन स्विच से पूरे घर या संस्थान की बिजली बंद कर देनी चाहिए ताकि करंट लगने का डर नहीं रहें और किसी अनहोनी से सुरक्षित रह सकें।