May 20, 2026
सहकारी समिति परिसर में बंट रहा है गुड़, अब किसानों को रियायती दरों मिलेंगे कृषि यंत्र।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2022। ग्राम सेवा सहकारी समिति रिड़ी में आज गांव के मौजिज ग्रामीण जमा है व यहां सभी को गुड़ बांटा जा रहा है। किसान प्रसन्नता से मुंह मीठा कर रहें है क्योंकि राज्य की सहकारी समितियों पर किसानों के लिए सुविधा बढ़ाने की घोषणा के तहत गांव रिड़ी में ट्रेक्टर, रोटोवेटर, थ्रेसर उपलब्ध हो गया है। पूरे क्षेत्र में रियायती दरों पर किसानों को इन कृषि यंत्रो की सुविधा उपलब्ध करवाने वाली पहली ग्राम पंचायत रिड़ी बन गई है। इन यंत्रो का उद्घाटन सरपंच पति हेतराम जाखड़, समिति अध्यक्ष सुमित्रा देवी व व्यवस्थापक रामनिवास नैण ने किया। इस दौरान उपसरपंच लिखमाराम जाखड़, जिला परिषद सदस्य टेमुराम मेघवाल, पूर्व सरपंच रेखाराम मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र नैण, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पोकरनाथ सिद्ध, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हुणताराम जाखड़, तोलाराम जाखड़, गोपालराम जाखड़, पूर्व सरपंच गोपालराम सहू, मोहनराम जाखड़, गोपाल जाखड़, मोडाराम मेघवाल, मनोज जाखड़, कालूनाथ सिद्ध, मदनलाल जाखड़, चोखाराम शर्मा, चुन्नीलाल जाखड़, रामचंद्र जाखड़, हड़मानाराम शर्मा, मोहनराम शर्मा, गणपतराम तरड़, सोहननाथ कुकणा, रामेश्वरलाल गोदारा, ओमप्रकाश दर्जी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

किसानों को मिलेगी राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहकारी समिति पर ट्रेक्टर, रोटोवेटर, थ्रेसर की सुविधा उपलब्ध होने से किसानों को राहत मिल सकेगी। समिति द्वारा बाजार दरों से कम रेटों पर किसानों को इनकी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। रामनिवास नैण ने बताया कि बाजार में किसान प्रतिदिन ट्रेक्टर का किराया 1500 रूपए भुगतान करता है और समिति 1300 रूपए में ट्रेक्टर उपलब्ध कराएगी। नैण ने बताया कि इसी तरह थ्रेसर का किराया 1500 के स्थान पर 1200 होगा व रोटोवेटर 1000 के साथ 800 रूपए में मिल सकेगी।

क्षेत्र में दो ग्राम पंचायतों पर मिलेगी ये सुविधा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य में किसानों को किराए पर खेती संबंधी यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार ने बजट 2021-22 में घोषणा की और इसी घोषणा के तहत राज्य भर में तीन वर्षों में 1000 कस्टम हायरिंग केन्द्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया। इस क्रम में राज्य की 233 सहकारी समितियों के लिए स्वीकृति जारी की गई जिनमें श्रीडूंगरगढ़ में तोलियासर व रिड़ी की सहकारी समिति को स्वीकृति दी गई थी। आज रिड़ी की सहकारी समिति में इनका उद्घाटन कर दिया गया है।