May 20, 2026
थाने में उड़े रंग, विधायक से की रामा श्यामा, उदरासर गांव ने मनाया स्नेह मिलन समारोह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2022। त्योहार पर क्षेत्र की सुरक्षा में अपनी ड्यूटी पर तैनात रहें पुलिस के जवानों ने शनिवार को जमकर थाने में होली खेली। जवानों ने खूब रंग उड़ाया और डीजे की धुनों पर झुमे। सीओ दिनेश कुमार व थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने भी पुलिस जवानों को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। शहर के प्रबुद्धजन भी पुलिस जवानों के साथ होली में शामिल हुए और जवानों को रंग गुलाल लगा कर बधाई दी। इस दौरान पुलिस एसआई बलबीरसिंह, हेड कांस्टेबल सेवाराम, भगवानाराम, कांस्टेबल पुनीत कुमार, मुकेश, कमलेश, गोरखाराम, श्रीकिशन, लेखराम, तेजपाल आदि मौजूद रहे।
विधायक महिया से की रामा श्यामा, कहा सहयोग व प्रेम भाव बढ़ाने के हो प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया द्वारा शनिवार को विधायक लोक सेवा केन्द्र में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़ शहर व ग्रामीण इलाकों से आमजन महिया से रामा श्यामा करने पहुंचे। महिया ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में नागरिक आपसी प्रेम व सहयोग की भावना बढ़ाने के लिए प्रयास करें व सौहार्दपूर्ण समाज का निर्माण करें।

गांव उदरासर में ग्रामीणों ने मनाया होली स्नेह मिलन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में शनिवार देर शाम होली स्नेह मिलन का आयोजन आथुना बास की आम गुवाड़ में रखा गया। यहां चंग के खेल में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को समाजसेवी प्रेमचंद पंचारिया ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तुलछिराम गोदारा ने कहा कि सभी ग्रामीण गांव में स्नेह व सौहार्द बनाए रखने के प्रयत्न करें और आपस में सभी प्रेमभाव से रहें। इस दौरान गोपालराम पंचारिया, पिथाराम जाखड़, रामरखराम गोदारा, पोकरदास, रामलाल नाई, हरीराम गोदारा, मोहनलाल गोदारा, रामचन्द्र गोदारा, दलीप कुमार पंचारिया, बिरमाराम, चोरुलाल पंचारिया, भंवरलाल, लीछीराम गोदारा, भंवरलाल चौधरी, भँवरपूरी, मोतीराम मेघवाल, पेमाराम मेघवाल, मांगीलाल जाखड़, सहीराम गोदारा, सावंतराम जाखड़, शिशपाल गोदारा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन दुलदास स्वामी ने किया।
गांव उदरासर में ही आदर्श शिक्षण संस्थान के प्रांगण में गांव में चंग खेल में भाग लेने वाली चंग मंडली के कलाकारों का सम्मान किया गया। यहां स्नेह मिलन समारोह में मुख्य अतिथि तोलाराम जाखड़, विशिष्ट अतिथि हजारी गोदारा व संतोष कुमार गोदारा, लेखराम गोदारा रहें। इस दौरान बाबूलाल पंचारिया, परमाराम जाखड़, तुलसीदास, चुन्नीलाल मोट, सत्यनारायण मोट, मंगलाराम मेघवाल, मुन्नीराम मेघवाल, मदनलाल गोदारा, सुगनाराम गोदारा, मगाराम प्रजापत, अर्जुननाथ सिद्ध सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक धुड़ाराम गोदारा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक लोक सेवा केंद्र में मनाया होली मिलन समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने चंग प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में मनाया ग्रामीणों ने होली स्नेह मिलन समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में आदर्श शिक्षण संस्थान में मनाया होली मिलन समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने में शनिवार को जवानों ने खेली जमकर होली।