May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2022। स्टेट हाइवे पर देर रात एक 108 एम्बुलेंस पलट गई जिसमें सवार दो जनें घायल हो गए और इनमें से एक को किया बीकानरे रेफर कर दिया गया। देर रात करीब 2 बजे मरीज को बीकानेर छोड़ कर लौट रही भालेरी सरदारशहर की 108 एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर गांव ठुकरियासर के पास पलट गई। एम्बुलेंस स्टॉफ 31 वर्षीय जितेंद्र पुत्र शंकरलाल निवासी रींगस तथा 29 वर्षीय वीरेन्द्र पुत्र महादेवसिंह निवासी झुंझुनूं घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के मनोज डागा मौके पर पहुंचे व दोनों घायलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक के सिर पर लगी गंभीर चोट के कारण उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर के पास देर रात हुए हादसे में एम्बुलेंस स्टाफ 2 जनें घायल हो गए।