






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2022। रविवार दोपहर अपने गांव से श्रीडूंगरगढ़ बाजार में खरीददारी करने आई एक विवाहित युवती अपने घर नहीं लौटी व बाजार से लापता हो गई। परिजनों ने उसे ढूंढने के प्रयास किए परन्तु युवती का कुछ पता नहीं चल सका तो परेशान पिता ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई। हेड कांसटेबल सेवाराम ने बताया कि विवाहिता के पिता दानाराम ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री जसोदा गांव गुसाईंसर बड़ा से खरीददारी करने श्रीडूंगरगढ़ बाजार आई और बाजार से कहीं चली गई है। हेड कांस्टेबल सेवाराम ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।



