






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2022। सोमवार देर शाम श्रीडूंगरगढ़ से पुन्दलसर की ओर कच्चे मार्ग पर एक अज्ञात मृत व्यक्ति का शव मिला। पुलिस शव की शिनाख्ती के प्रयास में जुटी है परंतु अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के पास परिचय का कोई डॉक्यूमेंट नहीं है जिससे कोई अंदेशा लगाया जा सके। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आस पास ऐसे किसी व्यक्ति से परिचित हो तो उसकी खोज खबर लेवें। पुलिस ने कहा कि इस समाचार को सभी नागरिक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करें जिससे अज्ञात शव के परिजनों की जानकारी मिल सकें। जिससे पुलिस शिनाख्ती के बाद आगे की कार्रवाई कर सकें और शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।




