August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2022। पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ती कीमते आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहा है। तेल के दामों से आमजन के घरों का बजट गड़बड़ा गया है। आज श्रीडूंगरगढ़ में पेट्रोल 110.64 रुपए तथा डीजल 93.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा। कल की कीमत से पेट्रोल 0.88 रुपए और डीजल 0.83 रुपए का इजाफा हुआ है। आज देश भर तेल व सिलेंडर महंगे होने की खबरें आ रही है और ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय भी नागरिक तेल के दाम बढ़ने की शिकायत करते हुए नाराजगी जता रहें है।