






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गांव केऊ पुरानी के एक विवादित मामले में कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने महिला की लज्जा भंग के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शिवराण ने बताया कि 27 वर्षीय युवक गोपाल सिंह पुत्र हुकमसिंह को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। नग्न कर मारपीट के वायरल विडियो में यही युवक पीड़ित भी है। बता देवें केऊ पुरानी निवासी महिला सुशीला कंवर ने इसी गांव के युवक गोपालसिंह पुत्र हुकमसिंह व रामकिशन पुत्र दानाराम सुनार पर लज्जा भंग का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।



