






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2022। शहादत दिवस पर आज युवाओं व अनेकों नागरिकों ने सोशल मीडिया पर शहीदों को नमन किया व भगतसिंह व राजगुरू, सुखदेव को श्रद्धाजंलि दी। जयपुर पब्लिक स्कूल में निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने विद्यार्थियों को देशप्रेम का अर्थ समझाते हुए कहा कि शौर्य और समर्पण से स्वाधीनता की अलख जगाने वाले माँ भारती के वीर सपूत तीनों क्रांतिकारी युवा भगतसिंह, सुखदेव, और राजगुरु से हर बच्चा परिचित होना चाहिए। यहां स्कूल स्टॉफ व विद्यार्थियों ने शहीदों को भावभीनी पुष्पाजंलि अर्पित की। वहीं लोक समता समिति के कार्यालय में भी शहीदों को श्रद्धाजंलि देते हुए नमन किया गया। इस दौरान साहित्यकार मदन सैनी, एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने कहा कि भगतसिंह के समाजवादी चिंतन ने सामाजिक समरसता को बल दिया और जन जन में इंकलाब की भावना को बल मिला। समिति के महासचिव तुलसीराम चौरड़िया व रामचंद्र राठी ने विचार व्यक्त किए। यहां नीरज प्रजापत, ललितसिंह ओड, कंवरअली चुनगर, जितेंद्र सिंह शेखावत, पवनकुमार वाल्मीकि, एडवोकेट किशन स्वामी, धमेन्द्र सिंधी, मो. रफीक पिंजारा, बाबूलाल तेली, खुशी मोहम्मद दमामी ने शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। कस्बे की अम्बेडकर कॉलोनी में युवा संगठन के युवाओं ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की व मोमबत्ती जलाई। यहां भादर मेघवाल ने भगतसिंह के क्रांतिकारी जीवन पर प्रकाश डाला तथा संदीप जयपाल ने उनके लेख ‘मैं नास्तिक क्यों’ के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रकाश डाला, जितेंद्र मेघवाल ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगवाए। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व पार्षद नानूराम मेघवाल, राहुल, बालाराम, खेताराम, त्रिलोक नायक, मुकेश, महेंद्र, भागीरथ, सुनील, श्रवण, राजू शर्मा, लाला सिकलीघर, हनुमान प्रजापत, बल्लू राजपूत, सांवरमल कामड़, राणा, मोहन, लक्ष्मण जावा, बबलू वाल्मीकि, लालाराम नायक सहित सर्वसमाज के मोहल्लेवासी मौजूद रहे।







