






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2022। गांव धोलिया में आज पहली बार कोई युवती घोड़ी पर बैठी व उसकी बिंदौली निकाली गई तो गांव भर में युवतियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। गांव के बुजुर्गों ने समानता का पक्ष लेते हुए इस बात की सराहना की व युवतियां झूम कर बिदौंली में खूब नाची। गांव में नानूराम गोदारा के एक बेटे व एक बेटी का विवाह है व पुत्र की बिंदौली निकालते समय पुत्री सावित्री ने भी घोड़ी पर बैठने की ईच्छा पिता से जाहिर की। पिता ने पुत्री की ईच्छा का सम्मान करते हुए दो घोड़ी बुलवाई और एक बेटे किशनाराम व बेटी सावित्री की बिंदौली धूमधाम से निकाली। पूरे गाँव मे डीजे के साथ झूमते नाचते हुए बिन्दोली निकली तो ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की। दुलदास स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की बेटियों में खुशी का माहौल रहा व चारों ओर बिंदौली की चर्चाएं चल पड़ी है। बिन्दोली में पूर्व सरपंच लेखराम गोदारा, मांगीलाल गोदारा, भगवानाराम नाई, रामेश्वरलाल गोदारा, डालचंद नाई, सन्तोष गोदारा, सम्पत नाई, पवन, किशन, आदि ने प्रसन्नता प्रकट की।




