






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2022। नशे में अपने पिता से झगड़ा कर रहें युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और थाने पहुंचाया। हेड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि कालू रोड पर मनोज कुमार पुत्र मेवाराम गवारिया नशे में अपने पिता से झगड़ा कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मनोज से समझाईश का प्रयास किया परंतु वह नहीं माना तो पुलिस ने उसे 151 में गिरफ्तार कर लिया।



