August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2022। विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल के सदस्य आगामी 2 अप्रैल को हिन्दु नववर्ष धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुट गए। दल के कार्यकर्ता पूरे शहर में भगवा पताका का वितरण करेंगे व हर घर पर पताका फहराने का आग्रह करेंगे। कस्बे के सभी मंदिरों में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक किर्तन का आयोजन किया जाएगा तथा शहर में धर्म यात्रा निकाली जाएगी। परिषद रामनवमी पर भी भव्य आयोजनों की तैयारियां कर रहा है। कालूबास बस्ती प्रमुख सुरेन्द्र चुरा व गोपीकिशन पांडिया, आड्सर बास बस्ती प्रमुख पवन इंदोरिया व विनोद भादानी, मोमासर बास बस्ती प्रमुख संदीप सारस्वत व अनिल, बिग्गा बास बस्ती प्रमुख श्याम सुथार व विकास ओझा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी बस्ती प्रमुख वार्डों में बैठकें आयोजित कर रहें है। आज संपन्न हुई संगठन की बैठक में भैराराम डूडी, जगदीश स्वामी, सत्यनारायण स्वामी, भंवरलाल दुगड़, संतोष बोहरा, नवरत्न राजपुरोहित सहित सभी बस्ती प्रमुख उपस्थित रहें व आयोजन का प्रारूप तैयार किया गया।