






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2022। शुक्रवार के दिन पूरे अंचल में उल्लास व उत्सव का माहौल रहा। महिलाओं ने गणगौर पूजन कर अखंड सौभाग्य मांगा। युवतियों ने गली मोहल्लों के घर घर में गणगौर का घुड़ला घुमाया। नवविवाहित युवतियां, अविवाहित युवतियां व महिलाएं खूब सज धज कर गणगौर लेकर आई व गणगौर का श्रृंगार किया। जगह जगह ढोल थाली पर नृत्य हुआ व गली मोहल्लों में गणगौर को घुमाया गया। दिन भर महिलाएं गणगौर उत्सव में व्यस्त रही।














