May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2022। शुक्रवार के दिन पूरे अंचल में उल्लास व उत्सव का माहौल रहा। महिलाओं ने गणगौर पूजन कर अखंड सौभाग्य मांगा। युवतियों ने गली मोहल्लों के घर घर में गणगौर का घुड़ला घुमाया। नवविवाहित युवतियां, अविवाहित युवतियां व महिलाएं खूब सज धज कर गणगौर लेकर आई व गणगौर का श्रृंगार किया। जगह जगह ढोल थाली पर नृत्य हुआ व गली मोहल्लों में गणगौर को घुमाया गया। दिन भर महिलाएं गणगौर उत्सव में व्यस्त रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय भी पहुंचे गणगौर और ईसरजी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियां दिनभर गणगौर उत्सव में व्यस्त रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने पगड़ी बांध कर खूब हंसी ठिठोली की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास में गणगौर मंडली ने धूमधाम से घुमाया घुड़ला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाएं, युवतियां, बालिकाएं सभी उल्लास में नजर आई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने सुंदर परिधान पहने और एकत्र होकर की मस्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने ढोल पर खूब नृत्य किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दादियों ने सजाई गणगौर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर घुमा घुड़ला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार से सुबह व शाम हो रहा है गणगौर पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणगौर का खूब श्रृगार किया गया।