






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2022। पांच दिन में आज चौथी बार पेट्रोल व डीजल के दाम फिर बढ़ गए है। श्रीडूंगरगढ़ में आज पेट्रोल 0.78 पैसे बढ़ा और अब आम आदमी को पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 113.18 रूपए चुकानी होगी। वहीं डीजल के दाम 0.73 पैसे बढ़ें है और इसके साथ ही डीजल की कीमत 96.34 रूपए प्रति लीटर हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ में टाइम्स के कार्यालय फोन कर नागरिक तेल की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताते हुए महंगाई से बुरी तरह से प्रभावित होने की बात कह रहे है।



