May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2022। शुक्रवार देर शाम जारी रिपोर्ट में एक बार फिर कोरोना के नए मामले सामने आए है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में दो पॉजीटिव सामने आए है तथा दोनो ही महिलाएं है। एक संक्रमित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बेनीसर निवासी 25 वर्षीय एक महिला है वहीं दूसरी पॉजीटिव लूणकरणसर में 60 वर्षीय महिला रिपोर्ट हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेनीसर में संक्रमित मरीज को कवारेंटाइन का पालन सख्ती से करने के निर्देश दिए है।