May 20, 2026
DD

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2022। रेंज आईजी के निर्देशों पर जिले भर में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी थानाक्षेत्रों में विशेष टीमें गठित की गई है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण की अगुवाई में स्पेशल टीम का गठन किया गया है। शिवराण सहित टीम में कांस्टेबल पुनित, कांस्टेबल राजवीर, कांस्टेबल गोरखाराम शामिल होंगे। शिवराण ने बताया कि नागरिक मादक पदार्थों की कोई सूचना होने पर टीम के सदस्यों को सूचना देवें जिससे अवैध मादक पदार्थों को जब्त कर आरोपियों को पकड़ा जा सकें। पुलिस ने आम पब्लिक से भी मादक पदार्थों के संबंध में जागरूक होकर पब्लिक पुलिसिंग करने की अपील की है