






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव धीरदेसर पुरोहितान में आज महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संग चालोरी अभियान राजस्थान विकास मंच जयपुर व क्षेत्रिय विकास मंच श्रीडूंगरगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 40 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया जिसमें महिलाओं को मेट प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण, कानूनी अधिकारों व सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच की उपाध्यक्ष शारदा देवी ने की। मंच के सचिव इन्द्रराव ने संघ की आवश्यकता व अवधारणा को स्पष्ट किया। कार्यशाला में शिक्षिका लक्ष्मी देवी व सुमन चारण ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनने के लिए मेहनत से कार्य करने की बात कही। उन्होंने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, सामाजिक सुरक्षा योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।



