May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2022। कस्बे में सरदारशहर रोड पर प्रजापति भवन के सामने नगरपालिका क्षेत्र में ग्राम कुन्तासर की ओर जाने वाले आम रास्ते पर कब्जा करने की शिकायत लेकर आमजन आज उपखंड कार्यालय पहुंचे। नागरिकों ने शिकायती पत्र डॉ. दिव्या चौधरी को देते हुए जानकारी दी कि प्रकाश रेगर, चौधरीनट, परमेश्वर नट, मुस्ताक नट, सुभाष नट ने इस मुख्य मार्ग पर कब्जा कर लिया है। इस कारण यहां सड़क निर्माण का कार्य भी अटका हुआ है। नागरिकों ने बताया कि देवनारायण कॉलोनी, सांई कॉलोनी, बाम्बे कॉलोनी, सांई मंदिर आने जाने का ये मुख्य मार्ग है और इस अतिक्रमण से बड़ी संख्या में नागरिक परेशानी झेल रहें है। नागरिकों ने यहां अतिक्रमण हटवा कर 30 फुट का रास्ता खुलवाने की मांग की है। इस पर उपखंड अधिकारी ने मामले की जांच करवा कर कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे से कुन्तासर मार्ग पर किया कब्जा, नागरिक पहुंचे उपखंड कार्यालय, रास्ता खोलने की मांग की।

 

श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग की गोदारा व चौरड़िया ने।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2022। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर बीएल मीणा आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे तो कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा व कस्बे के समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया भी अस्पताल पहुंचे। गोदारा ने मीणा से वार्ता करते हुए सीएचसी की समस्याओं से अवगत करवाया। गोदारा ने कहा कि पूरे क्षेत्र सहित आस पास के इलाकों से रोगी यहां आते है और स्टाफ की कमी के कारण खासी परेशानिया भी उठाते है। चौरड़िया ने ज्ञापन सौंपते हुए अस्पताल में स्टॉफ की कमी को दूर करवाने, ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित करवाने, डिजीटल एक्सरे व सोनोग्राफी की व्यवस्था अस्पताल में करवाने की मांग की। मीणा ने इस पर स्टाफ की व्यवस्था शीघ्र करने का प्रयास करने सहित अन्य मांगो पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएमएचओ से मिले कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, बताई समस्याएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया ने सीएमएचओ को दिए ज्ञापन।

विद्यार्थी परिषद ने टंगाए पालसिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवाओं ने तपती गर्मी को देखते हुए भारती निकेतन महाविद्यालय में पालसिए टांग कर क्षेत्र में पालसिए टांगने का अभियान प्रारंभ किया। संगठन के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राज सारस्वत व नगरमंत्री प्रवीण गुसाई ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी गर्मी के मौसम में पंछियों के लिए अलग अलग स्थानों पर पालसिए लगवाए जाएंगे। इस दौरान परिषद के निखिल दुबे, इकाई उपाध्यक्ष हनुमान सिद्ध, महाविद्यालय अध्यापक नितिन, खेल कोच पंकज पुनीया, रुपाराम, अनिकेत, मिहिर मोदी, मनोज सिद्ध, शाहनवाज, हनुमान सिद्ध, गौरी शंकर, भवानी शंकर, मुकेश ओड शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थी परिषद के युवाओं ने टंगाए पालसिए।

गांव गांव में गणगौर उत्सव की धूम

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे सहित गांवो में महिलाएं व युवतियां इन दिनों गणगौर उत्सव में मग्न है और गीतों की गूंज के साथ गांव गांव गणगौर पूजन किया जा रहा है। गांवो में महिलाओं ने पुरातन परंपरा के अनुसार टोकणी लोटे ग्लास के प्रयोग से आदमकद गणगौर बना कर पूजन कर रही है। गांव जेतासर में महिलाएं व युवतियां बालिकाएं धूमधाम से पूजन में भाग ले रही है। यहां रामकन्या, मोनिका, सोनू, सरिता, खुशबू, राधिका, रक्षा, पूजा, कोमल, अनुसूया, महिमा, दीक्षा, योगेश्वरी, कृष्णा, आईना, दुर्गा, कविता, मोनु, सरोज, कविता ने बर्तनों से गणगौर सजाई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में बालिकाओं ने बर्तनों से सजाई आदमकद गणगौर।