May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2022। राज्य सरकार ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 10 गांवों में उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण की स्वीकृतियां जारी करते हुए क्षेत्र में 4 करोड़ 10 लाख का बजट स्वीकृत किया है। राज्य सरकार द्वारा श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव अमृतवासी, धर्मास, सोनियासर शिवदानसिंह, कल्याणसर पुराना, जाखासर नया, लिखमीसर उत्तरादा, लिखमीसर दिखणादा, कुंतासर, भोजास व लालमदेसर छोटा के उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण हेतु प्रति भवन 41-41 लाख रुपयों की स्वीकृति मिली है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया के निजी सचिव संदीप दुसाद ने बताया कि इस संबंध में करीब चार माह पहले विधायक से अनुशंसा मांगी गई थी और विधायक की अनुशंषा पर आज मुख्यमंत्री ने मूहर लगा दी है। दुसाद ने बताया कि क्षेत्र के अन्य गांवो में भी स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन के प्रस्ताव भेंजे गए है। अपने प्रस्तावों के संबध में बजट स्वीकृत करने पर विधायक गिरधारीलाल महिया ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

गोदारा ने जताया राज्य सरकार का आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 410 लाख रुपए का स्वास्थ्य संबधी बजट जारी करने पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा का आभार जताया है। गोदारा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों, निर्माण कार्यों, स्वास्थ्य क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं की जा रही है एवं बजट भी दिया जा रहा है। गोदारा ने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों से क्षेत्र में कांग्रेस मजबूत होने की बात कही है।