May 20, 2026
सैंकडों मरीज पहुंचें, दस चिकित्सकों सहित बीसों चिकित्साकर्मी जुटे उपचार में, पढें पूरी खबर, देखें फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मध्य में स्थित राजकीय चिकित्सालय में मंगलवार को रोगियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिन भर में यहां सैंकडों ओपीडी के अलावा 849 रोगी ओर भी पहुंचें, जिनका दस विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित बीसों चिकित्साकर्मियों ने उपचार किया। मौका था मंगलवार को चिकित्सालय सभागार में आयोजित चिरंजीवी मेगा स्वास्थ्य केन्द्र के आयोजन का। ग्रामीण क्षेत्रो में आयोजित कैम्पों में रैफर किए गए रोगियों का उपचार करने एवं फोलोअप कैम्प के रूप में इस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर रामचंद्र जांघू, मानसिक रोग विशेषज्ञ डाक्टर देवानंद, फिजिशियन डाक्टर राकेश वर्मा, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डाक्टर इशिका वशिष्ठ, दंत रोग विशेषज्ञ डाक्टर प्रियंका विश्नोई, स्त्री रोग विशेषज्ञा डाक्टर प्रीति अग्रवाल, आयुष डाक्टर अभिषेक चिरानिया, नेत्र रोग सहायक पंकज कुमार, सर्जन डाक्टर एस.के. बिहानी, आरबीएस की पूरी टीम के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देते हुए 849 रोगियों का उपचार किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य व अस्पताल प्रभारी डॉ. एस.के. बिहाणी शिविर व्यवस्था का जायजा लेते हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड के सैंकड़ो मरीज पहुंचे शिविर में विशेषज्ञों से राय लेने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्पताल में मंगलवार को दिन भर मरीजों की रेलमपेल रही।