May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2022। अक्टूबर 2021 में 13 राज्यो की 29 विधानसभा ओर 3 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा था। और उपचुनावों के परिणाम के बाद सरकार ने जनता को राहत देते हुए पेट्रोल पर 5 रुपये प्रतिलीटर टेक्स कम किया था। लेकिन यह राहत अब समाप्त हो गई हैं क्योंकि पिछले 9 दिनों में पेट्रोल 5.60 रुपये महंगा हो गया है। बुधवार को लगातार भाव बढ़े और लोग जब बुधवार सुबह उठे तो मंगलवार से पेट्रोल 88 पैसे और डीजल 82 पैसे बढ़ा हुवा मिला है। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ में पेट्रोल 115.82 ओर डीजल 98.79 रुपये प्रतिलीटर हो गया हैं। लगातार बढ़ रहे भाव आखिर कहां जाकर रुकेंगे यह सवाल हर किसी को परेशान कर रहा है।