






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2022। हिन्दू नववर्ष पर हिन्दू संगठनों द्वारा निकाली जा रही धर्मयात्रा पर रोक लगाए जाने की खबरों के बीच जिलाकलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने ट्वीट किया है। कलाल ने ट्वीट में लिखा है कि धारा 144 के तहत जारी निषेधाज्ञा में बीकानेर नगरीय क्षेत्र में होने वाले आयोजनों पर रोक नहीं लगाई गई है। आयोजकों को आयोजन से पूर्व आवश्यक प्रशासनिक अनुमति लेनी होगी जिससे रैली, जुलूस व प्रदर्शनी के दौरान यातायात व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं की जा सके।



