May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ में पालिका की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े होते रहें है। पालिका की लापरवाही सर्वविदित है परंतु सुलभ शौचालय सुविधा के लिए बेपरवाह नियत से क्षेत्र का आमजन बुरी तरह से प्रभावित है। कस्बे के बाजार और अस्पतालों में आस पास के सैकड़ो प्रतिदिन यहां आते है व पालिका को कोसते हुए अपने गांवो को लौटते है। सामान लेने घर से निकली महिलाएं भी शर्मिंदा होते हुए पालिका व पालिका के जिम्मेदारों के प्रति रोष भी प्रकट करती है। महिलाएं, युवतियां व छात्राएं आधी आबादी को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाती है। श्रीडूंगरगढ़ पालिका के पूरे नगर को शर्मिंदा करने के खिलाफ आज राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन बीकानेर जिला कार्यकारिणी ने पालिका जाकर इस समस्या के खिलाफ आवाज उठाई है। संगठन के कार्यकार्ताओं ने इसे कस्बे के लिए शर्मनाक स्थिति बताते हुए कहा कि शहर में निर्मित शौचालयों की नियमित सफाई करवाई जाए व शौचालयों की मरम्मत भी समय पर करवाई जाए। संगठन ने महिला शौचालयों का निर्माण सुनिश्चित करने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देते हुए कहा कि मुख्य बाजार के बीच में स्थित गांधी पार्क में बाजार या अस्पताल आए हुए ग्रामीण भोजन भी करते है ओर यहां उन्हें बुरी तरह से बदबू की पीड़ा झेलने को मजबूर है। बाजार में एसबीआई बैंक के पास, रानी बाजार, घास मंडी, सब्जी मंडी सहित अनेक गलियों में खुले में पेशाब करते पुरूष नजर आते है जो बेहद शर्मनाक स्थित है। इस दौरान संगठन के युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष संतोष कुमार बिनायकीया, शहर अध्यक्ष हनुमान माली, तहसील अध्यक्ष बलवंत नाई, शहर महामंत्री मुकेश जोशी, पवन आसोपा, केशू सिंह, आबिद सोलंकी, मो. अली, कुलदीप सांगवानी, आनंद मंगल, शरिफ चेजारा सहित सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।