May 19, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2022। म्हारी बेटियां के बेटा सुं कम है, यह स्लोगन भले ही इन दिनों चला है लेकिन श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव गुंसाईसर की बेटी प्रभा ताई ओझा की स्मृति में उनके बेटे द्वारा अपने ननिहाल के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए गांव के बुजुर्गों, बच्चों एवं महिलाओं, रोगियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करवाई जा रही है। बता दें कि गांव में प्रभा ताई ओझा स्मृति सेवा संस्थान द्वारा चिकित्सालय के निर्माण हेतु दो बीघा जमीन निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई थी। यहां पर अस्पताल भवन एवं चिकित्सकों हेतु आवासीय परिसर का निर्माण कार्य जारी है। इस निर्माणाधीन चिकित्सालय के सुचारू संचालन के लिए संस्थान के अध्यक्ष रामकिशन ओझा की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांव गुसांईसर बड़ा के उपस्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) में क्रमोन्नत करने की घोषणा भी कर दी है। गांव में चिकित्सालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है, कुछ समय बाद निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद यहां पूरी सुविधाओं के साथ चिकित्सकीय कार्य भी शुरू हो जाएगा। जिसका न केवल गुंसाईसर बल्कि आसपास के जितने भी गांव है उन सभी गांवों के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। बता दें कि, अस्पताल भवन के निर्माण के लिए गत 14 अगस्त 2021 भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें तत्कालीन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा एवं तत्कालीन ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शिरकत कर अस्पताल भवन के निर्माण की नींव रखी थी। गुंसाईसर बड़ा प्रभा ताई ओझा का गांव है। उनका एक सपना था कि उनके गांव में भी एक पूर्ण सुविधायुक्त अस्पताल हो ताकि ग्रामीणों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। प्रभा ताई ओझा की जनकल्याणकारी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास उनके पुत्र रामकिशन ओझा कर रहे है जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव एवं गुजरात में कांग्रेस के सह-प्रभारी है।
पीबीएम में वार्ड भी लिया गोद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुंसाईसर बड़ा के ग्रामीण इन दिनों गांव में चिकित्सालय बनने के बाद तो खुश है ही साथ ही वे गर्व के साथ गांव के भाणजे द्वारा गांव की बेटी की स्मृति में पीबीएम चिकित्सालय में वार्ड गोद लिए जाने की बात भी उल्लेखित कर रहे है। प्रभा ताई ओझा स्मृति सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा पीबीएम अस्पताल के श्वसन रोग विभाग के बीबीएस, आईसीयू वार्ड को संचालन हेतु एक साल के लिए गोद लिया गया है। और वर्ष भर इस वार्ड में ऑपरेशन मेंटेनेंस के लिये लगे कर्मियों की सैलेरी, कंज्यूमर आईटम जैसे चदर, बेड, फ्रीज, अलमारी, वाटर कूलर, एसी, पंखा, कूलर, कुर्सी-टेबल उपलब्ध करवाये जाएंगे। मेडिसिन के अलावा वार्ड में अन्य जो भी खर्च आएगा उसको ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा में प्रभा ताई ओझा मेमोरियल चिकित्सालय का निर्माणाधीन भवन।