






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2022। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के गणवेश में समता, संचलन, सूर्य नमस्कार, व्यायाम एवं योग का शारीरिक एवं गीत, सुभाषित, अमृतवचन आदि बौद्धिक प्रदर्शन करते स्वंयसेवक। यही देखने को मिला बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ नगर की मोमासर बास की शाखा में। नियमित लगने वाली इस शाखा में बुधवार का दिन विशेष रहा, क्योंकि बुधवार को शाखा का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्वंयसेवक पूर्ण एवं अर्ध गणवेश पहन कर पहुंचें। समारोह पूर्वक आयोजित इस शाखा में बौद्धिककर्ता के रूप में श्रीडूंगरगढ़ खंड संघचालक आशाराम पारीक ने शाखा को व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कस्बे के वरिष्ठ नागरिक लूणाराम तावनियां और रूपचंद वाल्मीकि द्वारा संयुक्त रूप से की गई।





