May 20, 2026
IMG-20220330-WA0078

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आड़सर बास निवासी सोनूदेवी ब्रहामण ने जेवलियाबास, डीडवाना निवासी अपने पति दीपक, ससुर गोपालराम एवं सास ज्योति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना देकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। सोनू ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 13 जुलाई 2016 को हुआ था एवं तभी से आरोपी उसे मोटरसाईकिल एवं पांच लाख रुपए नकद की मांग पर तंग परेशान करने लगे। बाद में पीडिता के 14 दिसम्बर 2017 को बेटी हुई तो आरोपियों का अत्याचार और बढ़ गया एवं आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे उसकी छोटी सी बेटी के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।