






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रेल 2022। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे हर दिन हादसों का हाईवे बनता जा रहा है। शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ थाने में पेपर रखने के बाद गुरूजी बाहर निकल रहे थे एवं हाईवे पर चढ़ते ही झंवर बस स्टैण्ड़ की और से आ रही एक कार से उनकी बाईक टकरा गई। यह तो गनीमत रही कि अधिक चोटें नहीं आई और घायल गुरूजी को मौके पर ही पुलिस एएसआई ईश्वरसिंह ने संभालते हुए पुलिस के वाहन से चिकित्सालय पहुंचाया गया। घायल शिक्षक की पहचान श्रवणकुमार सहू निवासी लाछड़सर के रूप में हुई है एवं कोई गंभीर चोट नहीं है। लेकिन घटना में गाडी खासी क्षतिग्रस्त हो गई है।





