May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2022। अपनी अलग शख्सीयत के बल पर क्षेत्र में अपना डंका बजवाने वाले विजयपाल गोदारा को आज उनकी 23वीं पुण्यतिथि पर नमन करने क्षेत्र के नेता कार्यकर्ता व किसान पहुंचे है। सभी ने गोदारा को श्रद्धाजंलि देते हुए किसान छात्रावास के विकास का संकल्प किया। विधायक गिरधारीलाल महिया ने श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो दुनिया से रुख़्सत होने के बाद अपना प्रभावी इतिहास पीछे छोड़ जाते हैं और वे आने वाली पीढ़ीयों को प्ररेणा देते रहते है। गोदारा की स्मृति सदैव ह्रदय जोश जगाने वाली रहती है। इस दौरान पूर्व प्रधान दानाराम भांभू ने कहा कि गोदारा का व्यक्तित्व सदैव संघर्ष व गलत का विरोध करने वाला रहा जो आज भी स्मरण हो आता है और युवा पीढ़ी उनके जीवनमुल्यों से प्ररेणा लेवें। इस दौरान श्याम सुंदर आर्य, यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, किशनाराम गोदारा ऊपनी, मास्टर प्रभुलाल बाना, सुभाष पुनिया, साधासर सरपंच रामकिशन तर्ड, चांदराम चाहर, सिद्ध युवा महासभा अध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध, बीरबलराम देहडू, लक्ष्मणराम खिलेरी, तुलसीराम चोरडिया, सुशील सेरड़िया, विवेक माचरा, रामप्रताप जाखड़, नत्थुनाथ मंडा, हरिराम नैण, राजेश भादू, बापेऊ सरपंच ज्ञानाराम जाट, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, किसान यूनीयन जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, हरिराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। सभी ने गोदारा को पुष्पाजंलि अर्पित की और परिवार की ओर से राजपाल गोदारा और संतोष नैण ने सभी का आभार जताया।

विधायक कोष से कार्य नहीं करवाने पर रोष, सामाजिक लोग आगे आए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान नेता विजयपाल गोदारा की स्मृति में आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में छात्रावास के विकास पर चर्चा हुई। इस दौरान वहां रह रहे छात्रों ने अपनी दिक्कतें बताई एवं समाधान का आग्रह किया। इस दौरान छात्रावास में व्यायामशाला, रनिंग ट्रेक बनवाने, पुस्तकालय बनवाने, पौधारोपण करने, मरम्मत करवाने, बिजली फिटिंग करवाने, कमरों में विद्यार्थियों को मेज, पलंग, कुर्सी, आलमारी आदि संसाधन उपलब्ध करवाने पर चर्चा हुई। इस दौरान गत वर्ष गोदारा की पुण्यतिथि पर विधायक गिरधारीलाल महिया द्वारा घोषित दस लाख रुपए के निर्माण कार्य शीघ्रताशीघ्र पूर्ण करवाने का आग्रह विधायक महिया से किया। महिया ने गत वर्ष की गई अनुशंषा के बाद भी अभी तक काम नहीं लेना गलत बताया और व्यक्तिगत, राजनीतिक मतभेद भुला कर सामाजिक स्तर पर काम रुकवाने नहीं काम करवाने की पहल करने को कहा। मौके पर किशनाराम गोदारा ऊपनी ने यहां पौधे लगवाने ओर 1 माह तक पोषण की घोषणा की, उनके साथ रहे डॉक्टर भागीरथ माचरा द्वारा 1 लाख की लागत से छात्रावास के जीर्णोद्धार की घोषणा विवेक माचरा ने की। मूलाराम भादू द्वारा पुस्तकालय बनवाने की घोषणा को भी शीघ्रता से पूर्ण करवाने की चर्चा भी की गई। सभी ने इन घोषणाओं का स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने काम करवाने की पहल करने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धांजलि सभा मे अपने संस्मरण बताते पूर्व प्रधान दानाराम भाम्भू
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में शामिल हुए नेता, कार्यकर्ता व किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहलवान विजयपाल गोदारा की प्रतिमा पर विधायक महिया ने किया माल्यार्पण।