May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2022। शराब के नशे में अपने घर में अपने माता पिता व पत्नी से झगड़ा कर रहें एक युवक को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बिग्गा बास निवासी 31 वर्षीय राकेश पुत्र बीरबलराम नट नशे में अपने घर पर उत्पात मचा रहा था इस पर हेड कांस्टेबल सेवाराम मौके पर पहुंचे। सेवाराम ने बताया कि युवक से समझाईश का प्रयास किया गया परंतु वह नहीं माना तो उसे 151 में गिरफ्तार कर लिया गया।