May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2022। गर्मी आते ही पेयजल किल्लत की तस्वीरें सामने आने लगती है और श्रीडूंगरगढ़ शहरवासी लगातार पेयजल की कमी से जुझते है। ऐसे में आज पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने जयपुर पहुंच कर कस्बे की इस पीड़ा को उठाया है। गोदारा जयपुर में जलदाय विभाग के मंत्री महेश जोशी से मिले व क्षेत्र की पेयजल समस्या से छुटकारा दिलवाने की मांग करते हुए इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। जोशी ने कस्बे में पेयजल समस्या को देखते हुए श्रीडूंगरगढ़ शहर में दस ट्यूबवेल के शीघ्र निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। जोशी ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इस पर गोदारा ने मंत्री का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री जोशी ने अपनी स्वीकृति देते हुए दस दिन में कार्य प्रारंभ हो जाने की बात कही है। इस सूचना से गोदारा के प्रशंसको में उत्साह है और कस्बे से नागरिक गोदारा को बधाई दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा मिले जलदाय मंत्री से तुरंत 10 नए ट्यूबवेल बनवाने की मांग की।