May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2022। उधारी का तकादा करने पर महिला के साथ बदसलूकी करने के मामले में उधार लेने वाले युवक को बुधवार को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले के जांच अधिकारी एसआई बलबीरसिंह ने बताया कि मामले के अनुसंधान के दौरान उधार लेने के आरोपी युवक अरूण माली निवासी कालूबास को थाने बुलाया गया। इस दौरान आरोपी अत्यधिक आवेश में आ गया तो उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। विदित रहे कि जयुपर निवासी महिला अनिता राठौड़ द्वारा दर्ज करवाए गए मुकदमें में अरूण को 15 लाख रुपए उधार देने एवं तकादा करने पर अरूण के पिता, भाई व मां द्वारा बदसलूकी मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में अरूण के पिता विनोद कुमार एवं भाई मोहित माली को गत 20 फरवरी 2022 को गिरफ्तार किया गया था।