






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2022। गर्मी का मौसम प्रारंभ होते ही आगजनी की घटनाओं में किसान परिवारों को बड़ा नुकसान हो रहा है और उनकी बसी बसाई गृहस्थी जलकर खाख हो रही थी। आज शाम 4 बजे दुसारना बड़ा की रोही में पुन्दलसर कांकरिया रोड पर स्थित रतनाराम बख्ताराम गोदारा के खेत में बनी ढाणी में आग लग गयी। ढाणी में उस समय किसान के दो बालक ही थे शेष पास ही खेत में कार्य करने गए थे। दोनों बालकों के शोर मचाने पर पड़ौसी पहुंचे। ट्यूबवेल की केबल जल जाने से पानी उपलब्ध नहीं हो सका और पास के खेत से ट्यूबवेल चलाकर पानी लिया गया तब तक आग पूरी तरह से फैल गयी और चार झोंपड़े सामान सहित जलकर खाख हो गए। राजूराम गोदारा ने बताया कि घर की महिला बेसुध हो गयी है। आगजनी में ग्वार, बाजरा, मूंगफली बीज सहित करीब 40 क्विंटल अनाज जल गया तथा डीएपी और मूंगफली चारा सहित टीवी, सिलाई मशीन, बर्तन, माचे, बिस्तर जलकर खाख हो गए। मौके पर गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए व सभी पीड़ित को सांत्वना दी रहें है। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष ने मामले की सूचना प्रशासन को दी है।






