






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2022। एक विधवा महिला अपनी पुत्रवधू के साथ अपने घर में सोई थी और रात को घर में घुसे चारों ने गहनों व नगदी का संदुक चुरा कर ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का बेटा विदेश में नौकरी करता है तथा वह बहू के साथ रहती है। 22 मार्च की रात करीब 1.30 बजे उसके घर में घुसे व संदुक में सहित सोने की चेन, चांदी की पायलें व पीहर से प्राप्त 25 हजार रूपए नगदी ले गए। इस बारे में कमला देवी पत्नी देवकरण रेगर निवासी बिग्गाबास, श्रीडूंगरगढ़ ने अपने पड़ौसियों के साथ थाने जाकर मंगलवार को मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल बलबीर के सुपुर्द की है।



