May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2022। विश्व हिन्दु परिषद सहित सहायक संगठनों द्वारा 9 अप्रैल को कस्बे में भव्य धर्मयात्रा निकाली जाएगी। परिषद के पदाधिकारी तैयारियों के संबंध में रोजना बैठक कर रहें है व व्यवस्थाओं संबंधी कार्यों पर चर्चा की जा रही है। धर्मयात्रा में भाग लेने के लिए ग्रामीणों से अपील करने के लिए स्वयंसेवकों के दल कल से गांवो में संपर्क करेंगे। बता देवें यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए स्वयंसेवक घर घर पहुंच रहें है। बड़ी संख्या में माताऐं व युवतियां भी धर्मयात्रा में भाग लेंगी।