May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार शाम घुमचक्कर के पास एक जना हाथ में छड़ी लेकर घूमते हुए लोगों को गालियां देते हुए सड़क खाली करने की धमकियां दे रहा था। हेड कांस्टेबल बलबीर मौके पर पहुंचे व युवक से समझाईश का प्रयास किया। परंतु वह नहीं माना और राहगीरों से मारपीट पर उतारू हो गया। बलबीर ने बताया कि 40 वर्षीय पवन कुमार पुत्र रिछपाल हरिजन निवासी मोमासर बास को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।