






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2022। कभी केन्द्र की भाजपा सरकार पर बरसने वाले तो कभी बसपा को भाजपा की बी टीम कहने वाले राजनीति में चर्चित रहने वाले कांग्रेसी नेता गोविंदराम मेघवाल आज पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। सरपंचो ने बीदासर रोड पर समस्या बन कर खड़े रेलवे फाटक की समस्या को उठाया। 40 गांवो की पीड़ा सरपंचों ने मेघवाल के सामने रखी व इस रेलवे फाटक पर शीघ्र ओवर ब्रिज बनाने की मांग की। सरपंचो ने शीघ्र ये कार्य करवाने की मांग की इस पर मंत्री ने इस बारे में ऊपर तक पूरजोर प्रयास करने की बात कही। इस दौरान जिलापरिषद सदस्य प्रतिनिधि हरिराम गोदारा, सरंपच एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मणराम जाखड़, रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, गोवर्धन खिलेरी, सहीराम नायक, भंवरलाल गरूवा, राजूराम मेघवाल, संदीप मारू, मनोज पारख, युसुफ खां, अयुब खां, राकेश नायक, राजेन्द्र मेघवाल आदी उपस्थित रहें।
मंत्री से मांगी पीड़ित कोजुराम के लिए राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान सरकार के आपदा प्रबधंन एवं राहत मंत्री गोविंदराम मेघवाल से स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने काजुराम की मदद करने की मांग की। बात देवें गांव कल्याणसर में 31 मार्च की दोपहर किसान कोजुराम पुत्र मालाराम गोदारा की ढाणी में आग लग गई और इस आग में डेढ़ दर्जन से अधिक पशुओं सहित घरेलू सामान जलकर खाख हो गया था। पूरी रिपोर्ट मंत्री को दी गई व मेघवाल ने तुरंत जिलाकलेक्टर से बात की व हादसे की रिपोर्ट मंगवा कर मुआवजा राशि पीड़ित को देने की बात कही।
14 अप्रैल की रैली में भाग लेने का निमंत्रण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता गोविंदराम मेघवाल के नेतृत्व में सार्दुल क्लब मैदान बीकानेर में आगामी 14 अप्रैल को विशाल अंबेडकर रैली का आयोजन किया जाएगा। मेघवाल ने सभी सरपंचो, पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों, कांग्रेसी पार्षदों व कार्यकर्ताओं को रैली में भाग लेने की अपील करते हुए शामिल होने के लिए निमत्रंण भी दिया। मेघवाल ने कहा कि कार्यकर्ता रैली की सूचना जन जन तक पहुंचाएं।






