






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सहकारी कर्मचारी संघ ने अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी को ज्ञापन सौंपा। बता देवें संघ सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों में नियुक्त कार्मिकों की स्क्रीनिंग द्वारा स्थायीकरण करने, सभी समितियों के कार्मिकों को बैंक कर्मचारी अथवा राज्य कर्मचारी बनाया जावे, वेतन विसंगति को दूर किया जावे, कार्मिकों के अनुदान के लिए फंड व्यवस्था किए जाने की मांग करते हुए संघर्षरत है। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के बैनर तले संघ के तहसील अध्यक्ष लिखमाराम तरड़, उपाध्यक्ष भगीरथ, सचिव राकेश कुमार सारण ने बताया कि राज्य सरकार से संघ की चार सूत्री मांगे है जो एक सप्ताह से हड़ताल के बावजूद समाधान तक नहीं पहुंच पाई है और इससे नाराज कर्मचारियों ने आज से सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों में सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार किया गया व समितियों पर तालाबंदी कर रखी है। इस दौरान संघ के कल्याणसिंह, हरिराम, रामनिवास नैण सहित अनेक व्यवस्थापक मौजूद रहे।

बेजुबान के बचाए प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में युवाओं द्वारा लगातार मानवीयता का परिचय देते हुए क्षेत्र में बेजुबानों के प्राण बचाने के कार्य किए जा रहें है। आज गांव बाना में दो युवाओं ने आज एक बेजुबान के प्राण बचा कर मानवता का परिचय दिया। बाना की रोही में एक नीलगाय को कुत्तों के चंगुल से बचा कर युवा रामनिवास सिद्ध बाना व बुधराम बाना ने वन विभाग के सुपुर्द किया।




