May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रेल 2022। आर्थिक युग में टूट रहे परिवारों के कारण रिश्तों की करूण स्थितियां सामने आ रही है। कस्बे के कालूबास निवासी एक बेटे ने अपने पिता से मिलने के लिए जिला पुलिस अधिक्षक से गुहार लगाई है एवं अपने ही भाई के खिलाफ परिवाद प्रस्तुत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालूबास निवासी मदनलाल सोनी के दो पुत्र है नंदलाल श्रीडूंगरगढ़ में एवं राजेन्द्रप्रसाद बीकानेर में। दोनो लंबे समय से अलग अलग रह रहे है एवं मदनलाल समय समय पर दोनो के पास रहता है। वर्तमान में मदनलाल सोनी श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास में अपने पुत्र नंदलाल के पास रहते है एवं बीमारी के कारण उनका आपरेशन हुआ है। राजेन्द्र प्रसाद ने जिला पुलिस अधिक्षक को पेश किए परिवाद में बताया कि उसके पिता का उससे मिलने का मन है लेकिन वह श्रीडूंगरगढ़ आकर उनसे मिले तो उसका भाई नंदलाल उसके साथ मारपीट कर सकता है एवं शांति व्यवस्था भंग करते हुए झुठे मुकदमों में फंसा सकता है। ऐसे में राजेन्द्र ने अपने पिता से मिलने देने के लिए अपने भाई को पांबद करने एवं मिलने के दौरान सुरक्षा जाप्ता उपलब्ध करवाने की मांग जिला एसपी से की है। इस संबध में राजेन्द्र की परिवाद को आनलाईन दर्ज कर लिया गया है एवं श्रीडूंगरगढ़ पुलिस कार्यवाही कर रही है।