






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक ग्रामीण ने कस्बे की दुकान से मोबाईल फोन खरीदा और बदले में दुकानदार ने एक दर्जन चेक रखवा लिए तथा ग्राहक द्वारा चेक मांगने पर उसे धमकाया जिसका 420 का मामला पीड़ित ने थाने में दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि उदरासर निवासी मांगीलाल पुत्र केसराराम जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसने 6500 में उमाशंकर मोदी से एक मोबाइल खरीदा जिसके 3000 रुपए नगद दे दिए व 3500 रुपए के बदले 12 चेक सिक्युरिटी में जमा कर लिए। कुछ ही दिनों में मोबाइल खराब हो जाने पर पीड़ित ने पुनः दुकान पर गया तो उसे 5800 रुपये का दूसरा फोन दे दिया व 3500 रुपये जमा कर लिए है। परन्तु गारंटी पीरियड में ही ये फोन भी खराब हो गया और पार्थी दुकान पर गया तो खराब फोन लेते हुए दुकानदार ने नया फोन दे दिया। सितंबर 2019 में पार्थी के पास 5800 रुपए के तकादे के लिए नोटिस पहुंचा तो पार्थी ने रुपये चुकाते हुए अपने 12 चेक लौटने को कहा तो आरोपी ने चेक लौटने से मना करते हुए 50 हजार रुपये देने की बात कहते हुए 12 चेक के 12 केस कर फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी गयी है।



