






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रेल 2022। श्रीडूंगरगढ़ थाने में करीब 12 महिने से तैनात आरएएसी के एक जवान ने शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरएएसी के जवान नरपतसिंह की तबीयत बिगड़ने पर साथी उसे श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया है। विदित रहे कि थाने में पुलिस जवानों के स्टाफ की कमी के कारण आरएसी के जवानों को भी लगाया हुआ है। जो कि नाईट गश्त, विवादित भूमि पर टैंट, त्यौंहारी सीजन में ट्रेफिक आदि पर तैनात किए जाते है। नरपतसिंह का पैतृक गांव सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ तहसील में भोजासर है।



