May 20, 2026

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रेल 2022। खबर के शीर्षक के रूप में दिया गया कर्फ्यू प्रशासन द्वारा नहीं लगाया गया बल्कि भंयकर गर्मी के कारण स्वत: ही कर्फ्यू लगा सा नजर आ रहा है। 100 से अधिक गांवों के मुख्यालय के रूप में श्रीडूंगरगढ़ की गलियों में हर रोज भारी भीड़ रहती है लेकिन शुक्रवार दोपहर को ये गलियां सुनसान नजर आई। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में तीखी धूप का राज है और गलियां सुनसान हो गई है। गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है और गांवो से आए नागरिक मटके के पानी, गन्ने के रस या आइस्क्रीम के ठेलों के पास राहत तलाश रहें है। श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित ग्रामीण इलाको में भी दोपहर होते होते लोग घरों में दुबक गए है और बाजार की सड़कें खाली हो गई है। बता देवें मौसम विभाग ने बीकानेर जिले में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश में लू के हालात बने है और ये 11 अप्रैल तक परेशान करेंगे। हमेशा भीड़ से भरे रहने वाले बाजार अब सुने नजर आ रहे है एवं बाजारों में दिखने वाले इक्का-दुक्का लोग भी खुद को तौलिए, दुप्पटें से लपेटे हुए खूद को धूप एवं लू से बचाने का प्रयास कर रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घूमचक्कर पर सेवाभावियों द्वारा लगाई गई मटकियों से प्यास बुझाने का प्रयास करते गर्मी से परेशान नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के पुराने बस स्टैण्ड़ से हर रोज हजारों यात्री करते है सफर लेकिन एक छाया तक की व्यवस्था नहीं, पुराने बस स्टैण्ड़ पर लगे पेड़ों की शरण में यात्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जहां नजर आता था हर समय का जाम, वहां कर्फ्यु के हालात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खुद को ढक कर सुरज के कहर से बचने का प्रयास करते कस्बेवासी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही कस्बे के बाजारों सहित गली मोहल्लों में भी पहुंचने लगी नई मटकियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गलियों में जहां छाया मिले वहीं पर ठंडक तलाशने का प्रयास।