






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में धर्मयात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। गली मोहल्लों में बच्चा बच्चा उत्साह में नजर आ रहा है और युवा वर्ग व्यवस्था में योगदान के लिए बढ़ चढ़ कर आगे आ रहें है। सोशल मीडिया पर भी शानदार वीडियो बना कर युवाओं ने यात्रा में शामिल होने के आह्वान किए है। बड़ी संख्या में नागरिक यात्रा में शामिल होंगे व मातृशक्ति की उपस्थित भी रहेगी। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जाएगा व पुष्पवर्षा की जाएगी। मुख्य बाजार में दो विशाल स्वागत द्वार सजाए गए है। जगह जगह संस्थाएं व स्वयंसेवक यात्रा में अपनी सेवाएं देंगे। आस पास के गांवो से बड़ी संख्या में ग्रामीण यात्रा में भाग लेने आएंगे। विहिप पदाधिकारी तैयारियों में जुटें है। कम्प्यूटर एसोसिएशन द्वारा एयू बैंक के पास, फोटोग्राफी एसोसिएशन द्वारा सीताराम मोदी की दुकान के पास चौराहे पर, यूथ कांग्रेस द्वारा पुरानी घास मंडी में, पुराना बस स्टैंड के व्यापारियों द्वारा पुराने बस स्टैंड पर, मुस्लिम समाज द्वारा तीन स्थानों पर रैली का स्वागत किया जाएगा। प्रशासन ने धर्मयात्रा के पूरे रूट की बेरिकेटिंग करवा दी गई है ताकि किसी प्रकार का कोई व्यवधान यात्रा में ना हो। बता देवें यात्रा की पूर्णता सिद्ध धर्मशाला में होगी।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए जुड़ें आज ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ, और रहें अपडेट हर खबर से क्योंकि हम कॉपी पेस्ट नहीं पुख्ता व मौलिक खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।






